*प्रेस विज्ञप्ति*
सागर। थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत खुशीपुरा तिराहा के पास एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फाँसी लगाने का प्रयास किए जाने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल में दिनांक 24 अगस्त 2026 को दोपहर 01:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना रहली क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक कपिल सिंह राजपूत एवं पायलेट रामचंद्र कुर्मी बिना विलंब किए घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर जानकारी मिली कि युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने के उद्देश्य से फाँसी का फंदा लगा लिया था। परिजनों द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल फंदे से नीचे उतार लिया गया था, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि घटना में युवक घायल हो गया था।
डायल-112 जवानों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घायल युवक को उसके परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय रहली पहुँचाया, जहाँ युवक का उपचार जारी है।
*त्वरित सूचना से त्वरित मदद तक*
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा डायल-112 एफआरव्ही को तत्काल डिस्पैच कर घटनास्थल तक पहुँचाया गया। डायल-112 स्टाफ की त्वरित प्रतिक्रिया और तत्परता के चलते घायल युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।
सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति के संकट में होने अथवा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।



