सागर । जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में अन्नी दुबे ने 7 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।
जीत के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नी दुबे का विशाल विजय जुलूस कलेक्ट्रेट से प्रारंभ हुआ। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ‘तीन बत्ती’ पहुंचा, जहाँ डॉ. सर हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जुलूस का विधिवत समापन किया गया।
संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची:
अधिवक्ता संघ के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी परिणाम स्पष्ट हो गए हैं, जिनमें युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन देखने को मिला हैं। अध्यक्ष: अन्नी दुबे (7 वोटों से विजयी) सचिव: जितेंद्र राठौर सह-सचिव: अरविंद नेमा कोषाध्यक्ष: आरती जैन कार्यकारिणी सदस्य: कार्यकारिणी समिति में भी सदस्यों ने अपनी जगह पक्की की है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: आकाश उपाध्याय , करण जैन ,रजत बोहरे ,नरेंद्र लोधी, किरण कला सैनी,
उपाध्यक्ष पद पर फंसा पेंच, रिकाउंटिंग जारी
जहाँ एक ओर अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। कांटे की टक्कर के चलते इस पद के लिए फिलहाल रिकाउंटिंग (पुनर्मतगणना) की जा रही है। इस पद के अंतिम नतीजों पर सभी अधिवक्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।



