सागर।
सागर तुलसी फाउंडेशन की भव्य कावड़ यात्रा का आज 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे सागर आगमन होगा इस संबंध में तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के संयोजक श्री हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया के साथ 14 अगस्त को 700 कावड़ यात्री बरभान पहुंचकर मां नर्मदा जल लेकर पैदल यात्रा कर आज 17 अगस्त को सागर आगमन होगा श्री हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर तीन बजे डा सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर से कावड़ यात्रा के आगमन पर भव्य शोभायात्रा यात्रा का आयोजन किया गया है तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के मार्गदर्शक रामबाण मंदिर के महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज महंत श्री विपिन बिहारी जी महाराज महंत श्री केशव गिरी जी महाराज ने एवं तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के सह संयोजक श्री रामअवतार पांडेय श्री शिवशंकर मिश्रा श्री अनिल तिवारी श्री कैलाश चौरसिया श्री प्रहलाद रैकवार श्री मुकेश साहू श्री अनिल दुबे बसंत चौरसिया आदि ने समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओं से कावड़ की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की वहीं कावड़ यात्रा में साथ चल रहे तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने बताया कि कावड़ यात्रा में रामबाण मंदिर के महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज विधायक श्री संजू शर्मा पूर्व विधायक डा भानू राणा अल्केश जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कावड़ यात्रियों का उत्साह बर्धन किया।




