देवरी। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग में सागर जिले की देवरी विधानसभा से अंकेश जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांसद युवा कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष अभिज्ञान शुक्ला ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र में संगठन की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश में एकता और शांति का संदेश प्रसारित करने की अपेक्षा जताई गई है। अभिज्ञान शुक्ला ने नियुक्ति पत्र में कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं। ऐसे में सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के विचारों एवं संदेशों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने अंकेश जैन से अपनी जिम्मेदारी का पूरी क्षमता और सक्रियता के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। अंकेश जैन की नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंकेश जैन ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ सक्रियता से कार्य करने का प्रयास करेंगे।


