Trending Now

—Advertisement—

82 लाख की जमीन 18 लाख में लिखवाने का आरोप: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, CM ने दिए निलंबन के निर्देश

रिपोर्ट: पब्लिक सूत्र 21 August 2026
— Oplus_131072

 

Advertisement

कटनी / पब्लिक सूत्र। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से पुलिस महकमे को अचरज में डालने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी में पदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया पर दबाव बनाकर करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम पर लिखवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा कथित मामला?

सामने आई शिकायतों और दर्ज FIR के आधार पर, यह पूरा विवाद कन्हवारा गांव की 2.15 हेक्टेयर जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता आकाश लोधी के पिता रमेश लोधी हत्या के एक मामले में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उन पर जमीन बेचने का कथित दबाव बनाया गया।

बताया जा रहा है कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार जिस जमीन की कीमत करीब 82.86 लाख रुपये है, उसकी रजिस्ट्री महज 18.20 लाख रुपये में करा ली गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि रमेश लोधी को कथित तौर पर दो दिन तक CSP के घर बैठाकर रखा गया और 15 लाख का चेक व 3.20 लाख नकद देकर रजिस्ट्री करा ली गई। बाकी रकम का भुगतान नहीं किया गया।

जांच और FIR

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पहुंचने के बाद जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनु बेनीवाल को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कुठला थाने में CSP नेहा पच्चीसिया और उनके दो कथित करीबियों (क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पद का कथित दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद CSP के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।