Trending Now

—Advertisement—

न्यू भारतीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और स्थानीय समस्याओं पर हुआ मंथन

रिपोर्ट: पब्लिक सूत्र 20 August 2026

 

Advertisement

गौरझामर । न्यू भारतीय पत्रकार संघ गौरझामर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कृषि उपमंडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष प्रहलाद साहू ने की।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ साहू एवं मुकेश जैन के मार्गदर्शन में नगर एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और पत्रकारों के हितों से संबंधित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पत्रकार विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें कई स्तरों पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बैठक में इन समस्याओं के निराकरण तथा पत्रकारों के सम्मान एवं हितों को लेकर संघ द्वारा आगामी दिनों में संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगें रखने पर सहमति बनी। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं को निष्पक्षता के साथ सामने लाना और जरूरतमंदों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना पत्रकारों की प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में अध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, सचिव सीताराम लोधी, ऋषभ साहू, मुकेश जैन, अवतार सिंह, विजय जैन, भूपेंद्र बिजोरा, मनीष तिवारी, प्रीतम लोधी, दीपक आठिया, राहुल शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अखिलेश जैन सहित सभी पत्रकार संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।