Trending Now

—Advertisement—

एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलटा लकड़ी से भरा ट्रक, बाल-बाल बची जान, क्रेन की मदद से हटाया गया वाहन

रिपोर्ट: पब्लिक सूत्र 20 August 2026

देवरीकलां। देवरीकलां के समीप नेशनल हाईवे-44 पर नीम घाटी पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सागौन की लकड़ी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक दुर्घटना में ट्रक चालक और कंडक्टर दोनों की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि उन्हें कुछ चोटें आई हैं। 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (क्रमांक MP 15 HA 4675) बालाघाट से सागौन की लकड़ी लेकर सागर की तरफ जा रहा था। नीम घाटी के पुल से गुजरते समय अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरी भारी लकड़ियां पूरे हाईवे पर बिखर गईं। सड़क के बीचों-बीच लकड़ियों का ढेर लग जाने से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

 

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की टीम क्रेन लेकर तुरंत मौके पर पहुंची। राहत टीम ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया और बिखरी हुई लकड़ियों को किनारे किया, जिसके बाद ही मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारू हो सका। इस बीच, घायल चालक और कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की असल वजह क्या रही, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।