Trending Now

—Advertisement—

लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे ₹1750? 39वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

रिपोर्ट: पब्लिक सूत्र 18 August 2026
— Oplus_131072

 

Advertisement

भोपाल: रक्षाबंधन से पहले मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रदेश की बहनों को भाई की ओर से रक्षाबंधन का खास तोहफा दे सकते हैं। चर्चा है कि नियमित ₹1500 की किस्त के साथ ₹250 की अतिरिक्त राशि भी दी जा सकती है। यानी लाड़ली बहनों के खाते में इस बार कुल ₹1750 आने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को अब 39वीं किस्त का इंतजार है। इसी बीच रक्षाबंधन को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ₹1500 की नियमित किस्त के अलावा ₹250 की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री और उनके भाई की ओर से तोहफे के रूप में दी जा सकती है।

 

अगर यह घोषणा होती है, तो इस बार पात्र लाड़ली बहनों के खातों में कुल ₹1750 पहुंच सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रदेश की लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल है। बहनों को अब मुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, 19 अगस्त को मैहर से 39वीं किस्त जारी किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि ₹250 की अतिरिक्त राशि और ₹1750 के भुगतान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।