सागर मोकलपुर । 15 अगस्त को मोकलपुर में झंडा वादन के बाद मिलन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें ग्राम घाटमपुर , बरोदा बंसिया, हनोता, बरेसला बिहारीखेड़ा ,हफसीली ,सुरखी करैया नारायणपुर, सुरखी,एवं अन्य ग्रामों के भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जन सम्मिलित हुए और क्षेत्र विकास जन हित की चर्चाएं की।
इसी के साथ-साथ 17 अगस्त को ग्राम मोकलपुर में भव्य तिरंगा यात्रा ग्राम मोकलपुर में सैकड़ों लोगों ने मिलकर देश प्रेम की भावना से प्रेरित और उत्साहपूर्वक होकर ग्राम के हर गली और मुहल्ले से गुजर कर मंदिर प्रांगण होते हुए हाई स्कूल में सम्पन्न हुआ ।
इस यात्रा में सभी स्कूल के बच्चे हाई स्कूल मिडिल स्कूल के शिक्षक एवं ग्राम के गणमान्य आम ओर खास नागरिक समलित हुए।

इस दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने में ग्राम के वासियों के साथ – साथ भैया पुष्पेन्द्र सिंह (मोनू भैया) अरविंद सिंह ,गोविंद सिंह पंकज जैन ,नरेंद्र सिंह कमलेश सिंह,पवन शुक्ला टीकाराम पटेल मनीष वैध नर्वदा चढ़ार।



